ट्रक में पोस्त लेकर आ रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 15 Jul, 2019 02:41 PM

firozpur hindi news

स्पैशल टास्क फोर्स की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाकर ट्रक में पोस्त लेकर आ रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

फिरोजपुर (मल्होत्रा): स्पैशल टास्क फोर्स की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाकर ट्रक में पोस्त लेकर आ रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एएसआई सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि आर्मी में सामान सप्लाई करने वाला बलविन्द्र सिंह गांव सरहाली और त्रिलोक सिंह गांव ओझां वाली ढाणी माल की आढ़ में तस्करी का धंधा करते हैं। 

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर सतिएवाला चौक पर नाका लगाया हुआ था तो ट्रक में आ रहे त्रिलोक सिंह को रोक कर जब तलाशी ली गई तो सामान में छुपा कर रखी तीन क्विंटल चूरा पोस्त बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कुलगढ़ी में एनडीपीएस एक्ट का पर्चा दर्ज करने के बाद गिरफतार आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!