दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, घर में फंदा लगाकर की खुदकुशी

Edited By Vaneet,Updated: 25 Jun, 2020 01:05 PM

dowry sacrificed married woman commits suicide

गांव तरिड्डा में 26 वर्षीय विवाहिता ने कमरे के गाडर के साथ फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ...

गुरूहरसहाए(आंवला): गांव तरिड्डा में 26 वर्षीय विवाहिता ने कमरे के गाडर के साथ फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी देते हुए थाना लख्खो के बहिराम सब-इंस्पैक्टर मैडम जोगिन्द्र कौर ने बताया कि परवीन कौर पत्नी अमरजीत सिंह (26) ने अपने घर अंदर कमरे के गाडर के साथ कोई चीज बांध कर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उन्होंने बताया कि लड़की के मायके परिवार वालों का कहना है कि उनकी बेटी को उसके ससुराल परिवार ने दहेज के लिए तंग परेशान किया जाता था और उसकी मारपीट भी की जाती थी, जिनसे तंग होकर उसने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

PunjabKesari

बताने योग्य है कि लड़की का विवाह  6 वर्ष पहले हुआ था और वह अपने पीछे एक पुत्र छोड़ गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में ले लिया है और विवाहिता के मायके परिवार के बयान लिख कर आरोपियों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!