सड़क हादसे में जख्मी हुए युवक की उपचार दौरान मौत, आरोपी पर मामला दर्ज

Edited By Vatika,Updated: 06 Nov, 2018 04:02 PM

accident

थाना गुरुहरसहाय के अंतर्गत पड़ते गांव मोहनके उताड़ के नजदीक बीते 2 दिन पहले मोटरसाइकिलों के  बीच हुई टक्कर के दौरान जख्मी हुए नौजवान की उपचार के दौरान मौत हो जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

गुरुहरसहाय(आवला): थाना गुरुहरसहाय के अंतर्गत पड़ते गांव मोहनके उताड़ के नजदीक बीते 2 दिन पहले मोटरसाइकिलों के  बीच हुई टक्कर के दौरान जख्मी हुए नौजवान की उपचार के दौरान मौत हो जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

हवलदार राज सिंह ने बताया कि शिकायतकत्र्ता बलविन्द्र सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी गांव मोहनके उताड़ ने बताया कि बीते दिन जब उसकी भुआ का बेटा राकेश सिंह उर्फ राकेश कुमार उसके साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था तो रास्ते में आरोपी मुख्त्यार सिंह ने लापरवाही के साथ उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे राकेश कुमार जख्मी हो गया और उसका मोटरसाइकिल भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 

शिकायतकत्र्ता ने बताया कि राकेश कुमार को उपचार के लिए गुरु गोङ्क्षबद मैडीकल कालेज फरीदकोट में दाखिल करवाया गया था, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!