नाबालिग लड़की को झांसे में लेकर कर दिया कांड, मामला दर्ज

Edited By Urmila,Updated: 10 Sep, 2024 05:51 PM

a minor girl was deceived and a crime was committed case registered

यह जानकारी देते हुए एएसआई गुरप्रताप सिंह ने बताया कि लड़की के पिता ने पुलिस को दिए बयान और लिखती शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया है।

फिरोजपुर (कुमार) : करीब 17 वर्ष की एक नाबालिक लड़की को शादी करवाने का झांसा देकर गुमराह करके अपने साथ ले जाने के आरोप में थाना मक्खू की पुलिस ने युवक मलकीत सिंह वासी गांव अमीर शाह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह जानकारी देते हुए एएसआई गुरप्रताप सिंह ने बताया कि लड़की के पिता ने पुलिस को दिए बयान और लिखती शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया है कि वह और उसका परिवार पहले की तरह रात को खाना खाकर सो गए और जब उसने प्रात क़रीब 4:00 बजे उठ कर देखा तो उसकी बेटी गुरमीत कौर (काल्पनिक नाम) उम्र करीब 17 वर्ष अपने बिस्तर पर नहीं थी और आसपास तलाश करने पर पता चला कि युवक अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श उनकी नाबालिग लड़की को शादी करवाने का झांसा देकर गुमराह करके अपने साथ ले गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा नामजद लड़के को गिरफ्तार करने और लड़की को बरामद करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!