मानसिक तौर पर परेशान युवक को रिश्तेदारों ने किया अगवा, पुलिस के फूले हाथ-पांव

Edited By Vaneet,Updated: 04 Feb, 2020 02:00 PM

relatives kidnap mentally disturbed youth

शहर के कोटकपूरा रोड पर एक युवक को कार सवारों की ओर से अगवा करने का मामला सामने...

श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा)- शहर के कोटकपूरा रोड पर एक युवक को कार सवारों की ओर से अगवा करने का मामला सामने आते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। लेकिन यह युवक एक नशे करने का आदी था जिसे उसके परिवार वाले ही लेकर गए थे जिसे पुलिस ने चार घंटे के बाद ट्रेस किया। 

इस मामले में थाना सिटी व सदर दोनों थानों की पुलिस काम पर लगी रही। लेकिन अंत पुलिस ने इस मामले का हल कर लिया। गाांव मिड्डा मान निवासी युवक हरजिंदर सिंह जोकि मानसिक तौर पर परेशान था और उसकी दवाई चल रही है। वह श्री मुक्तसर साहिब में आया था जिसे उसके जगतवाला सिंह निवासी रिश्तेदार बस पर चढ़ाने लगे तो वह बस से उतरकर भाग गया। जिसे उक्त लोगों ने स्थानीय कोटकपूरा रोड मंदिर के नजदीक से ही पकड़कर कार में धकेल लिया। 

देखने वालों को यह लगा कि कोई उस व्यक्ति को अगवा कर ले जा रहा है। यह बात शहर में आग की भांति फैल गई। जैसे ही यह बात पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई। करीब चार घंटे की मेहनत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी चेक करने के बाद इसका हल निकाला तो कहीं जाकर पुलिस को चैन की सांस आई। थाना सिटी प्रभारी तेजिंदरपाल सिंह ने बताया कि यह युवक मानसिक तौर पर परेशान था जिसे उसके रिश्तेदार ही लेकर गए थे।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!