हेरोइन समेत व्यक्ति काबू, महिला भी गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 14 May, 2026 05:54 PM

police action accused arrest with heroine

थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने नशों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत स्थानीय डोगर बस्ती क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को 50 ग्राम हेरोइन समेत काबू कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

फरीदकोट (राजन): थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने नशों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत स्थानीय डोगर बस्ती क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को 50 ग्राम हेरोइन समेत काबू कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक थानेदार चमकौर सिंह समेत पुलिस पार्टी डोगर बस्ती गली नंबर 22 के नजदीक गश्त व शकी व्यक्तियों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान बुध सिंह वासी डोगर बस्ती फरीदकोट से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही मुलजिम को काबू कर लिया व बरामद की गई हेरोइन को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। मामले की तफ्तीश के दौरान पुलिस ने रजनी पत्नी सोना सिंह वासी चपाती रोड, ममदोट, जिला फिरोजपुर को भी नामजद कर गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी चमकौर सिंह ने बताया कि मुलजिमों को माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है व उनके बैकवर्ड व फारवर्ड लिंकों की भी जांच की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!