खेतों में गेहूं काटने वाली कंबाइनों की पडऩे लगी गूंज

Edited By Anjna,Updated: 15 Apr, 2018 12:10 PM

faridkot news

हाड़ी की फसल पर किसानों को बड़ी आशाएं होती हैं। किसान परिवारों ने बड़े सपने संजोए होते हैं कि इस बार गेहूं की फसल मंडी में बेच कर फलाना काम करेंगे या कोई विशेष वस्तु खरीदेंगे। किसानों की गेहूं बैसाखी पर पककर तैयार होती है। भले ही कुछ किसानों ने इस...

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा): हाड़ी की फसल पर किसानों को बड़ी आशाएं होती हैं। किसान परिवारों ने बड़े सपने संजोए होते हैं कि इस बार गेहूं की फसल मंडी में बेच कर फलाना काम करेंगे या कोई विशेष वस्तु खरीदेंगे। किसानों की गेहूं बैसाखी पर पककर तैयार होती है। भले ही कुछ किसानों ने इस क्षेत्र में एक सप्ताह पहले गेहूं की फसल को काटना शुरू कर दिया था परन्तु वास्तव में गेहूं अब पकी है और अभी भी कई खेतों में गेहूं हरी दिखाई दे रही है। इसके बावजूद भी खेतों में पूरी रौनकें लग गई हैं और गेहूं काटने वाली कंबाइनों की गूंज पडऩी शुरू हो गई है।

गीली गेहूं भी आ रही मंडियों में  
कई किसानों ने गेहूं काटते समय थोड़ी जल्दी दिखाई है और गेहूं अभी हरी ही है परन्तु उन्होंने हरी गेहूं काट कर ही मंडियों में फैंक दी है और अब गीली गेहूं की ढेरियों को सुखाया जा रहा है।जिक्रयोग्य है कि पंजाब सरकार की हिदायतों मुताबिक जिला प्रशासन ने किसानों को चेतावनी दी थी कि कोई भी किसान दाना मंडी में गीली गेहूं की फसल न लेकर आए और गीली गेहूं न खरीदी जाए परन्तु फिर भी किसानों ने बात नहीं मानी। 

अनाज मंडियों में गेहूं की आमद शुरू   
जिला श्री मुक्तसर साहिब में बनाईं गई लगभग 117 अनाज मंडियों में गेहूं की आमद शुरू हो चुकी है। मंडियों में चहल-पहल है। आढ़तियों ने अपने तंबू लगा दिए हैं और साजो सामान मंडियों में लाया जा चुका है। काम करने वाली लेबर भी पहुंच गई है। 

नहीं चालू हुई अभी गेहूं की खरीद 
दूसरी तरफ भले ही सरकारी दावे यह थे कि 1 अप्रैल से मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू करवा दी जाएगी परन्तु महीने के 14 दिन गुजर जाने के बावजूद भी मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो सकी। जिस कारण मंडियों में बैठे किसान सरकारी खरीद एजैंसियों के नुमाइंदों का इंतजार कर रहे हैं। भागसर की अनाज मंडी में पिछले एक सप्ताह से गेहूं लेकर बैठे किसान मेजर सिंह और अन्य ने बताया कि गेहूं खरीदने के लिए यहां कोई नहीं आया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!