नकली दूध तैयार करने के मामला, 2 गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 25 Jan, 2023 11:26 AM

case of preparation of spurious milk 2 arrested

सिटी मलोट पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा छापेमारी कर नकली दूध बनाने वाली एक डेयरी से सैकड़ों लीटर नकली दूध बरामद करने के मामले में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मलोट : सिटी मलोट पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा छापेमारी कर नकली दूध बनाने वाली एक डेयरी से सैकड़ों लीटर नकली दूध बरामद करने के मामले में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में नामजद 2 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिनव कुमार खोसला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विभाग को सूचना मिली के बाल्मीकि मंदिर के पास कोई व्यक्ति बिना लाइसेंस डेयरी चला रहे और नकली दूध तैयार कर बेचते हैं।

इस पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए उक्त डेयरी से एक हजार लीटर नकली दूध, 15/20 किलो क्रीम दूध समेत अन्य सामान बरामद किया है। इस दूध के सैंपल लेकर खरड़ प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। शिकायत में कहा गया कि बहादुर सिंह व संदीप सिंह नकली दूध तैयार कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस शिकायत पर पुलिस ने बाद में बाहुदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह और संदीप सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी सुनाम जिला संगरूर के खिलाफ मामला दर्ज किया। इंस्पेक्टर मलकीत सिंह मामले की जांच कर रहे हैं पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें मलोट कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!