श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के लिए 100 करोड़ रूपए जारी करे केन्द्र: चन्नी

Edited By Vaneet,Updated: 21 Aug, 2019 07:21 PM

center release 100 crores festival of shri guru nanak dev ji

पंजाब के सांस्कृतिक और पर्यटन मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने आज यहां केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ...

चंडीगढ़: पंजाब के सांस्कृतिक और पर्यटन मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने आज यहां केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल से मुलाकात की और गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के लिए आयोजित किए जाने वाले समारोहों के वास्ते तुरंत 100 करोड़ रूपए की राशि जारी करने का अनुरोध किया। चन्नी ने कहा कि यह पर्व पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए जाने की तैयारी चल रही हैं। इसमें दुनिया भर से लाखों की संख्या में नानक नाम लेवा संगतें शामिल होंगी। राज्य सरकार ने केंद्र से इन समागमों में अधिक से अधिक सहयोग देने की अपील की है। 

देश में पर्यटन को विकसित करने के लिए यहां सम्राट होटल में आयोजित बैठक के दौरान चन्नी ने पटेल के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि केन्द्र को इन समागमों के लिए 100 करोड़ रुपए की राशि तुरंत जारी करनी चाहिए। बाद में श्री चन्नी ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अपील की है की पवित्र नगरी सुल्तानपुर लोधी और कुछ अन्य विकास परियोजनाओं के लिए पंजाब सरकार के 2145 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को भी तुरंत मंजूरी देकर यह राशि जारी की जानी चाहिए। इससे गुरू नानक साहिब की चरण स्पर्श नगरी का समूचा विकास किया जा सके। उन्होंने स्वदेश दर्शन योजना के तहत केंद्र से मिलने वाली सहायता राशि के बारे में भी पटेल के साथ बात की।     

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!