स्कूटी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Edited By Mohit,Updated: 06 Dec, 2019 06:05 PM

vehicle hit scooty dies

गत शाम गांव कोटगुरू से घुद्दा सड़क पर गांव नजदीक घुद्दा में स्कूटी से काम के लिए जा रहे...........

संगत मंडी (मनजीत): गत शाम गांव कोटगुरू से घुद्दा सड़क पर गांव नजदीक घुद्दा में स्कूटी से काम के लिए जा रहे बाप-बेटे को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें पुत्र का तो बचाव हो गया परंतू स्कूटी के पीछे बैठे उसके पिता की मौत हो गई। 

जानकारी अनुसार गुरजंट सिंह व उसके पिता कौर सिंह वासी कोटगुरू किसी काम के लिए गांव घुद्दा जा रहे थे, जब वह गांव से थोड़ी दूर ही पहुंचे थे कि स्कूटरी को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में गुरजंट सिंह तो बाल-बाल बच गए परंतू स्कूटरी के पीछे बैठे उसके पिता कौर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाला वाहन अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। गौर है कि कौर सिंह द्वारा अपनी पोत्री का विवाह रखा हुआ था, वह विवाह के कार्यो में लगे हुए थे परंतू कुदरत को कुछ ओर मंजूर था। अचनचेत हुई मौत के कारण गांव में शोक की लहर पाई जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!