Edited By Kalash,Updated: 19 May, 2026 05:33 PM

भुच्चो मंडी में रेलवे स्टेशन के पास कुचले की रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति को दो अज्ञात युवकों द्वारा नकली पिस्तौल दिखाकर लूटने की कोशिश का मामला सामने आया है।
भुच्चो मंडी (नागपाल): भुच्चो मंडी में रेलवे स्टेशन के पास कुचले की रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति को दो अज्ञात युवकों द्वारा नकली पिस्तौल दिखाकर लूटने की कोशिश का मामला सामने आया है। रेहड़ी वाले की बहादुरी और समझदारी की वजह से दोनों युवक अपनी कोशिश में कामयाब नहीं हो पाए और मौके से भाग गए।
पीड़ित सतीश कुमार ने बताया कि वह देर शाम अपनी रेहड़ी पर काम कर रहा था। इसी दौरान दो युवक उसके पास आए और कुलचे लगाने को कहा। कुछ देर बाद उन्होंने उसे पिस्तौल दिखाई और पैसे मांगने लगे। सतीश कुमार ने हिम्मत दिखाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया और जोर से चिल्लाया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिससे दोनों युवक डर गए और मौके से भाग गए। बाद में पता चला कि युवकों द्वारा दिखाई गई पिस्तौल नकली थी।
गौरतलब है कि तीन दिन पहले सीनियर अकाली नेता नरदीप गर्ग के बेटे पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाके में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के कारण लोगों में डर और दहशत का माहौल बन रहा है। इलाके के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मंडी में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि लोग सुरक्षित महसूस कर सकें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here