तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी

Edited By Vatika,Updated: 07 Nov, 2019 12:02 PM

accident

मानसा रोड पर गांव कटार सिंह वाला के नजदीक एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कार चालक गंभीर घायल हो गया।

बठिंडा (परमिंद्र): मानसा रोड पर गांव कटार सिंह वाला के नजदीक एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कार चालक गंभीर घायल हो गया। इसके साथ ही अन्य हादसों में 2 लोग घायल हो गए। घायलों को नौजवान वैल्फेयर सोसायटी के सदस्यों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार रात करीब अढ़ाई बजे मानसा रोड पर गांव कटार सिंह वाला के नजदीक एक कार अचानक असंतुलित होकर पलट गई तथा कार सवार युवक महादीप सिंह पुत्र हरचेत सिंह निवासी मानसा गंभीर घायल हो गया। संस्था वर्करों ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर खेता सिंह बस्ती में रहने वाला एक व्यक्ति अचानक अपने घर आया तथा लोहे की पाइप उठाकर अपने घर का सामान तोड़ने लगा।

इस दौरान गुस्से में आए व्यक्ति के बेटे ने उसके हाथ से पाइप छीन कर उस पर हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति का एक हाथ टूट गया तथा हड्डी टूट कर बाहर आ गई। संस्था सदस्यों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान लाल चंद (45 वर्ष) पुत्र पन्ना लाल के तौर पर हुई। इसी प्रकार गोनियाना रोड पर झील नंबर 2 के नजदीक कार की टक्कर से बाइक चालक वृद्ध भगवान सिंह निवासी कोठे अमरपुरा घायल हो गया। संस्था सदस्यों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!