ATM से डिवाइस लगाकर पैसे उड़ाने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 12 Sep, 2019 11:24 AM

3 arrested

ए.टी.एम. मशीनों से डिवाइस लगाकर लोगों का डाटा चोरी कर उनके खाते से पैसे उड़ाने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिनके खिलाफ कुछ दिन पहले केस दर्ज किया गया था।

बठिंडा(विजय): ए.टी.एम. मशीनों से डिवाइस लगाकर लोगों का डाटा चोरी कर उनके खाते से पैसे उड़ाने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिनके खिलाफ कुछ दिन पहले केस दर्ज किया गया था।

जानकारी के अनुसार पुलिस को पता चला था कि खुशदीप गोयल पुत्र रवि गोयल वासी घसेड़ी सैक्टर 36 चंडीगढ़, उसकी बहन प्रिया गोयल, मोनू शर्मा, अनू शर्मा वासी सिरसा, कृष्ण कुमार वासी सैक्टर 43 चंडीगढ़ मोहाली व कुछ अज्ञात लोगों ने मिलकर एक गिरोह बना रखा है, जोकि लोगों के ए.टी.एम. कार्ड का डाटा चोरी कर उसके जरिए उनके बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं।

उनके पास एक खास डिवाइस मशीन व एम.एस.आर. 6 एक्स मशीन है, जिसकी मदद से वह सारा डाटा चोरी करते हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था व उक्त लोगों में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!