Edited By Kalash,Updated: 04 Apr, 2026 06:10 PM

पिछले कई दिनों से हो रही बारिश-तूफान और ओलावृष्टि ने लोगों को चिंता में डाल दिया है।
मानसा (जस्सल): पिछले कई दिनों से हो रही बारिश-तूफान और ओलावृष्टि ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। जहां फसलों का नुकसान हुआ है वहां दूसरी ओर मानसा जिले के गांव बाजेवाला से एक घर के 3 पशुओं की मौत हो जाने की खबर मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात मानसा जिले के गांव बाजेवाला में जीत सिंह पुत्र महिंदर सिंह मिस्त्री के घर आसमानी बिजली गिरने के कारण 3 पशुओं, जिसमें एक भैंस, गाय और एक अन्य पशू की मौत हो गई है।
इससे पूरे परिवार में मातम छा गया। जीत सिंह ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है पर इस कुदरती आफत ने उसे तोड़कर रख दिया है। जीत सिंह ने बताया कि उसके 3 पशुओं की कीमत 3 लाख के करीब थी, अब यह कमी सहना मुश्किल है। इस मौके पर सरपंच पोहलजीत सिंह, चेयरमैन बलवीर सिंह, गोरा सिंह, बिंदर सिंह, हरमीत सिंह के अलावा गांव के बहुत से लोग हाजिर थे। उन्होंने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन से परिवार के नुकसान की भरपाई की मांग की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here