जेल में हवालातियों से मोबाइल बरामद, केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 06 Mar, 2023 10:13 AM

mobile recovered from jail case registered

अलग-अलग 3 केसों में जिला संगरूर जेल में से 3 हवालातियों से मोबाइल बरामद हुए हैं

संगरूर : अलग-अलग 3 केसों में जिला संगरूर जेल में से 3 हवालातियों से मोबाइल बरामद हुए हैं। जानकारी देते हुए थाना सिटी वन संगरूर के पुलिस अधिकारी सुखपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को जेल प्रशासन ने शिकायत दी कि हवालाती गुरदर्शन सिंह निवासी जिला पटियाला से हवालात नंबर 4 की तलाशी दौरान उसके बिस्तर में से एक मोबाइल बरामद किया गया।

इसी तरह एक दूसरे केस में गैंगस्टर बंदी अमन कुमार निवासी कुरुक्षेत्र से ब्लाक नंबर 2 की चक्की नंबर 8 में से उसकी लोहर में से एक मोबाइल बरामद किया गया। तीसरे केस में कैदी सूरज कुमार निवासी लुधियाना से ब्लासक नंबर 1 की चक्की नंबर 1 में से उसकी लोहर में से एक मोबाइल बरामद किया गया। जेल प्रशासन की शिकायत के आधार पर उक्त तीनों व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!