संदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहित का शव, 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 25 May, 2023 11:20 AM

dead body of married women found under suspicious circumstances

गांव रटोला से शेरो गांव में विवाहित महिला का शव मिलने से मायके परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा है। ससुराल परिवार के 7 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है

सुनाम : गांव रटोला से शेरो गांव में विवाहित महिला का शव मिलने से मायके परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा है। ससुराल परिवार के 7 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस संबंध में सुखचैन सिंह द्वारा पुलिस को दिए बयान के अनुसार उसकी बहन संदीप कौर की शादी दिलप्रीत सिंह गांव शेरो के साथ हुई थी और उसकी शादी में 60 लाख रुपए खर्च कर दिए थे। शादी के बाद उसे प्रताड़ित किया जाता था और हर तरह का काम धक्के से कराया जाता था।

उसकी बहन के बुलाने पर जब वह उसके ससुराल पहुंचे तो संदीप कौर को दहेज के लिए ताने मारे जा रहे थे। सुखचैन सिंह ने उन्हें समझाया कि उसे परेशान न करें। उसने ससुराल वालों को अपनी बहन को साथ ले जाने के लिए कहा लेकिन उन्होंने उसकी बहन को साथ नहीं भेजा। जब सभी लोग वापस आए तो विचोले कमलजीत सिंह का फोन आया कि उनकी बहन की मौत हो गई है और सुनाम अस्पताल में आओ।

जब सुनाम पहुंचे तो ससुराल वालों ने कहा कि वह संगरूर में भर्ती है। उन्हें संगरूर हॉस्पिटल से पता चला कि संदीप कौर की मौत हो गई है। उसके ससुराल वाले शव को गाड़ी में वापस ले गए थे। फिर जब शेरो गांव पहुंचे तो उसकी बहन के सारे ससुराल वाले फरार हो चुके थे और उसकी बहन की लाश गाड़ी में थी। इस मौके पर संदीप कौर के परिजन बिलख-बिलख कर रो रहे थे। मृतक संदीप कौर के गले में रस्सी के निशान थे।

इस मौके पर थानाध्यक्ष चीमा ने बताया कि संदीप कौर के परिजनों के बयान पर ससुराल वालों ने परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर 7 लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी, उसके अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!