Edited By Kalash,Updated: 06 Jul, 2026 05:46 PM

तपा पुलिस ने नशे और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 45 नशीली गोलियां और 14 बोतल अवैध ठेका शराब बरामद की है।
तपा मंडी (गर्ग,शाम): तपा पुलिस ने नशे और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 45 नशीली गोलियां और 14 बोतल अवैध ठेका शराब बरामद की है। थाना प्रभारी अमरीक सिंह ने बताया कि हवालदार गुरसेवक सिंह की पुलिस पार्टी ने तपा क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान गांव ढिलवां निवासी लहिबर सिंह पुत्र बूटा सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 45 नशीली गोलियां बरामद हुईं।
एक अन्य मामले में एएसआई सतिगुर सिंह ने तपा निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र शिंदर सिंह को 14 बोतल अवैध ठेका शराब सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here