Edited By Mohit,Updated: 26 Jun, 2020 06:28 PM

बोलेरो गाड़ी व मोटरसाइकिल की आपसी टक्कर में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई।
बरनाला (विवेक सिंधवानी,गोयल): बोलेरो गाड़ी व मोटरसाइकिल की आपसी टक्कर में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। जानकारी देते थाना ठुलीवाल के पुलिस अधिकारी सेवा सिंह ने बताया कि पुलिस पास चमकौर सिंह वासी ठीकरीवाला ने ब्यान दर्ज करवाए कि मेरा पिता जगजीत सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर मांगेवाल को जा रहा था। जब वह चुहानके रोड से मेन रोड पर अपना मोटरसाइकिल चढ़ाने लगा तो लुधियाना साईड से आ रही एक बलैरो गाड़ी ने बड़ी तेजी व लापरवाही से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे मेरे पिता की मौत हो गई। ड्राइवर मौके पर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। मुदई के ब्यानों के आधार पर अज्ञात बोलेरो ड्राइवर विरूद्ध केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।