नशा तस्करी करने वाले 6 गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 18 Sep, 2019 09:02 AM

police arrest drug smuggler

जिला अमृतसर देहाती की पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी कर नशा तस्करी करने के आरोप में 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

अमृतसर(संजीव): जिला अमृतसर देहाती की पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी कर नशा तस्करी करने के आरोप में 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

इनमें थाना तरसिक्का की पुलिस ने गुरजंट सिंह निवासी पट्टीके से 145 नशीली गोलियां, थाना घरिंडा की पुलिस ने अमृतपाल सिंह निवासी भक्नाकलां से 5 ग्राम हैरोइन, थाना लोपोके की पुलिस ने शमशेर सिंह निवासी कालोनिया चोगांवां से 5 ग्राम हैरोइन, थाना भिंडीसैदा की पुलिस ने सुरजीत सिंह निवासी भिंडीसैदा से 85 नशीली गोलियां, साहिब सिंह निवासी कोटली दुसंधी से 70 नशीली गोलियां व थाना मत्तेवाल की पुलिस ने केवल सिंह व गुरप्रीत सिंह निवासी मत्तेवाल से 6750 एम.एल. शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों पर पर्चे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!