हैल्थ क्लब में कबड्डी खिलाड़ी पर फायरिंग, हालत गंभीर

Edited By Vatika,Updated: 08 Jul, 2020 12:16 PM

firing on kabaddi player in health club condition critical

देर शाम जिले के गांव अमी शाह में एक हैल्थ क्लब में कसरत करने गए कबड्डी खिलाड़ी के साथ मामूली तकरार के दौरान गोलियां चलने से कबड्डी खिलाड़ी गंभीर जख्मी हो गया,

तरनतारन(रमन): देर शाम जिले के गांव अमी शाह में एक हैल्थ क्लब में कसरत करने गए कबड्डी खिलाड़ी के साथ मामूली तकरार के दौरान गोलियां चलने से कबड्डी खिलाड़ी गंभीर जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस संबंध में थाना खालड़ा की पुलिस ने करीब आधा दर्जन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह पुत्र सुरता सिंह निवासी अमी शहा ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसका बेटा बलजिंदर सिंह उर्फ काका जो कबड्डी का खिलाड़ी है, रोजाना की तरह गांव के नजदीक शहीद जसवंत सिंह हैल्थ क्लब में कसरत करने के लिए चला गया, जहां वह कसरत कर रहा था तो अचानक गुरलाल सिंह उर्फ लाला पुत्र देशा सिंह अपने साथियों समेत पहुंच गया व क्लब के सम्मान के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे ले जाने लगा। जब इसका विरोध बलजिंदर सिंह उर्फ काका ने किया तो गुरलाल ने पिस्तौल के साथ उस पर जान से मारने की नियत के तहत गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिससे बलजिंदर सिंह उर्फ काका गंभीर जख्मी हो गया और हमलावर मौके से फरार हो गए।

जख्मी हालत में बलजिंदर सिंह को रमन खालड़ा के नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे अमृतसर रैफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना खालड़ा के ए.एस.आई. तरसेम सिंह समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और गुरलाल सिंह उर्फ देसा सिंह समेत आधा दर्जन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!