गैंगवार: जेल में बंद हत्यारे के साथ भिड़े गैंगस्टर पहुंचे अस्पताल

Edited By Vatika,Updated: 03 Sep, 2019 12:16 PM

clash between two groups in amritsar

गैंगस्टर शुभम व गैंगस्टर दीपक कुमार उर्फ दीपू बिहारी के साथ हत्या में उम्र काट रहे दलजीत सिंह उर्फ भाणा का टकराव हो गया

अमृतसर(संजीव): केन्द्रीय जेल में आज कुख्यात गैंगस्टर शुभम व गैंगस्टर दीपक कुमार उर्फ दीपू बिहारी के साथ हत्या में उम्र काट रहे दलजीत सिंह उर्फ भाणा का टकराव हो गया। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया, जिस दौरान गैंगस्टर शुभम व दीपू बिहारी घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जेल के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के बाद दोनों को बैरकों में भेज दिया गया। 

जानकारी के अनुसार जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर शुभ व दीपू बिहारी गुट की दलजीत सिंह भाणा के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। जब आज दोनों गुट एक दूसरे के आमने-सामने हुए तो गालियां निकालते हुए आपस में टकरवा गए। जब तक जेल में तैनात सुरक्षा वार्डन दोनों गुटों को अलग करते तब तक शुभम व दीपू घायल हो गए थे। जिन्हें तुरंत जेल के अस्पताल से मरहम पट्टी करवाई गई।

मामले की जानकारी थाना फताहपुर की पुलिस को दे दी गई है। जेल सुपरिंटैंडैंट हर्शप्रीत सिंह का कहना है कि फिलहाल वे जेल के किसी काम के लिए बाहर आए हुए हैं। उन्हें पता चला है कि जेल में कुछ गैंगस्टर आपस में भिड़े हैं। जिनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!