हिन्दू नेताओं के हत्यारों को गिरफ्तार करे प्रशासन: शिवसेना हिन्द

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Aug, 2017 12:17 PM

shiv sena hindu

शिवसेना हिन्द द्वारा नॉर्थ इंडिया के कई शहरों में पुलिस अधिकारियों को डी.जी.पी. के नाम मांग-पत्र सौंपे गए जिनमें मांग की गई कि हिन्दू नेताओं के हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए।

जालंधर(पुनीत): शिवसेना हिन्द द्वारा नॉर्थ इंडिया के कई शहरों में पुलिस अधिकारियों को डी.जी.पी. के नाम मांग-पत्र सौंपे गए जिनमें मांग की गई कि हिन्दू नेताओं के हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए। 

नेताओं ने कहा कि जितने भी हिन्दू नेता शहीद हुए हैं, उनके कातिल पकडऩे में पुलिस प्रशासन असफल रहा है। अब भी कई हिन्दू नेता उनके निशाने पर हैं, जिनकी सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। डी.सी.पी. राजिंद्र सिंह को मांग-पत्र देने के साथ-साथ नेताओं ने मांग रखी कि जिन नेताओं की जान को खतरा है, उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। इस मौके पंजाब प्रधान (युवा) ईशांत शर्मा, जिला प्रधान (युवा) कपिल भारद्वाज ने कहा विदेशों में बैठे देशद्रोही हिन्दू नेताओं को निशाना बना रहे हैं जिसके चलते सरकार और प्रशासन को हिन्दू नेताओं की सुरक्षा को यकीनी बनाना चाहिए। इस मौके जिला प्रधान कपिल भारद्वाज, पिं्रस सहोता, रुस्तम भारद्वाज व अन्य मौजूद थे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!