शहर में चोरों ने मचाया कहर, आए दिन दुकानों को बनाया जा रहा निशाना

Edited By Urmila,Updated: 31 Aug, 2024 02:21 PM

thieves wreak havoc in the city shops are being targeted every day

कस्बा भदौड़ में गत रात बरनाला रोड पर स्थित दो दुकानों के शटर तोड़कर चोरों द्वारा नकदी समेत मोबाइल फोन चोरी करने का समाचार प्राप्त हुआ है।

बरनाला (विवेक सिंधवानी) : कस्बा भदौड़ में गत रात बरनाला रोड पर स्थित दो दुकानों के शटर तोड़कर चोरों द्वारा नकदी समेत मोबाइल फोन चोरी करने का समाचार प्राप्त हुआ है। यहां यह भी जिक्रयोग्य है कि तकरीबन 20 दिन पहले भदौड़ शहर के तिकोणी से थाना भदौड़ वाले मेन रोड पर चोरों द्वारा चार दुकानों के शटर तोड़ लिए गए थे तथा दुकानों में से कीमती सामान चोरी हो गया था। इसके अलावा बरनाला रोड पर स्थित प्रदीप सैनीटेशन स्टोर पर चोरों द्वारा रात को सेंध लगाकर लाखों रुपए का सामान चोरी हो गया था, जिनका अब तक कुछ पता नहीं लगा तथा कुछ दिनों के बाद ही बरनाला रोड पर थिंद फर्नीचर वाली बिल्डिंग के बिल्कुल सामने जे.एस. टैलीकॉम तथा भुल्लर मैडीकल हाल के ताले तोड़कर चोरों द्वारा हाथ साफ किए गए। 

 जानकारी देते जसवीर सिंह ने बताया कि वह मोबाइल रिपेयर का काम करता है, जब सुबह वह अपनी दुकान खोलने के लिए दुकान पर आया, तो दुकान के ताले तोड़े हुए थे तथा चोरों द्वारा सैकेंड हैंड मोबाइल जिनकी कीमत तकरीबन 25 हजार रुपए के करीब बनती थी, चोरी करके ले गए हैं तथा इसके अलावा उस दुकान के बिल्कुल साथ लगती दुकान भुल्लर मैडीकल हाल के ताले तोड़कर तकरीबन 2500 की नकदी चोर लेकर भागने में कामयाब हो गए हैं। इस मौके थाना भदौड़ के सहायक थानेदार अवतार सिंह ने जानकारी देते बताया कि भदौड़ पुलिस द्वारा चोरों को पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयत्न किए जा रहे हैं तथा सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही चोर को काबू कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!