सिविल अस्पताल में भर्ती हवालाती का कारनामा, केस हुआ दर्ज

Edited By Urmila,Updated: 29 Jun, 2022 06:58 PM

the act of the hawala admitted in the civil hospital

सिविल अस्पताल संगरूर में भर्ती एक बंदी ने धक्का मारकर भाग निकला जिसे पुलिस ने बाद में उसे काबू कर लिया। उक्त हवालाती विरुद्ध केस दर्ज करके अगली कार्रवाई की जा...

संगरूर (विवेक सिंधवानी): सिविल अस्पताल संगरूर में भर्ती एक बंदी ने धक्का मारकर भाग निकला जिसे पुलिस ने बाद में उसे काबू कर लिया। उक्त हवालाती विरुद्ध केस दर्ज करके अगली कार्रवाई की जा रही है। जानकारी देते थाना सिटी संगरूर के पुलिस अधिकारी बादल सिंह ने बताया कि पुलिस के पास हवलदार प्रीतम सिंह ने बयान दर्ज करवाए कि हवालाती शिव कुमार वासी संगरूर को इलाज के लिए सिविल अस्पताल संगरूर लाया गया था।  

इस दौरान हवालाती बाथरूम में गया। जब वह बाथरूम से बाहर आया तो उसने हवलदार को धक्का दिया और अस्पताल से गायब हो गया। बाद में उसे शाम करीब 5 बजे सब्जी मंडी के पास पकड़ लिया गया। हवलदार की शिकायत के आधार पर बंदी शिव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!