गोराया में युवक ने जहरीली दवाई निगल की जीवन लीला समाप्त

Edited By Vaneet,Updated: 03 Aug, 2020 02:19 PM

youth suicide

नजदीकी गांव विरकां की विरक कालौनी में एक युवक ने जहरीली दवाई निगल कर संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ...

गोराया: नजदीकी गांव विरकां की विरक कालौनी में एक युवक ने जहरीली दवाई निगल कर संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज दोसाझ कलां लाभ सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव विरक कालौनी के रहने वाले भूपिंद्र कुमार पुत्र हरमेश लाल ने जहरीली दवाई निगल ली है। जिसे पहले सिविल अस्पताल फगवाड़ा में दाखिल करवाया गया। जब पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची तो उन्हें डाक्टरों ने बताया कि उक्त युवक को जालंधर सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया है। जहां पर डाक्टरों ने बताया कि उक्त युवक बिना बताए ही अस्पताल से कही चला गया है। जिसके बाद उसके पिता का पुलिस को फोन आया कि उसके पुत्र की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर 174 की कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!