Edited By Urmila,Updated: 01 May, 2022 05:44 PM

गढ़दीवाला पुलिस की तरफ से एक व्यक्ति खिलाफ विवाह का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इस सम्बन्धित लड़की की मां ने पुलिस को...
गढ़दीवाला (भट्टी): गढ़दीवाला पुलिस की तरफ से एक व्यक्ति खिलाफ विवाह का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इस सम्बन्धित लड़की की मां ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसका एक बेटा और चार बेटियां हैं। रोहत पुत्र शिव कुमार निवासी वार्ड नं. 8 गढ़दीवाला की तरफ से फरवरी 2022 को उसे विवाह का झांसा देकर अपने घर में ले गया था, जहां रोहत ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि यदि किसी के साथ उसने इस संबंधी बातचीत की तो उसे बदनाम करूंगा जिस कारण डरते हुए उसने किसी के साथ कोई बातचीत नहीं की।
पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि 24 अप्रैल 2022 को 12 बजे के करीब उसकी लड़की अपनी बहन को बाजार छोड़ने के लिए गई और रोहत ने उसकी बेटी को डरा-धमका कर फिर अपने घर में ले गया। जहां उसने फिर लड़की के साथ दुष्कर्म किया जिस कारण उसकी लड़की सहमी-सहमी रहती थी और लड़की को प्यार के साथ पूछने पर उसने सहमी और डरती ने बताया कि रोहत उसे विवाह का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करता रहा और उसके उपरांत उसे धमकाता था। इस सम्बन्धित लेडीज पुलिस इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर की तरफ से पीड़ित लड़की की माता के बयानों के आधार पर रोहत खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here