मर्दाना कमजोरी की वजह से नहीं करना चाहता था शादी, परिवार के 5 लोगों की हत्या के बाद खुद को मारी गोली

Edited By Vatika,Updated: 03 Aug, 2019 02:42 PM

मर्दाना कमजोरी के चलते उसे शक था कि शादी के बाद उसकी औलाद भी होगी या नहीं।

मोगाः पंजाब के मोगा में एक युवक ने अपने ही परिवार के पांच लोगों की गोली मार कर हत्या कर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक युवक के परिवार वाले उसकी जबरदस्ती शादी करवाना चाहते थे, जबकि वह मर्दाना कमजोरी के कारण इनकार कर रहा था। मौके से मिले सुसाइड नोट से पांच हत्याओं और युवक के खुद को गोली मारने की पुष्टि हुई है।PunjabKesari
 

जानकारी के मुताबिक मोगा के नत्थूवाला के गांव गरबी में 6 लोगों की मौत की यह घटना सुबह तीन बजे की है। घटना के बाद जब गोलियों से छलनी एक ही घर से छह लाशें मिली तो गांव में हड़कंप मच गया। मौके से मिले सुसाइड नोट से पता चला की बेटे ने ही इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुता‍बिक परिवार के इकलौते पुत्र संदीप सिंह उर्फ सन्नी पुत्र मनजीत सिंह की शादी तय हुई थी।PunjabKesari

मर्दाना कमजोरी के चलते उसे शक था कि शादी के बाद उसकी औलाद भी होगी या नहीं। पर परिवार वालों ने उसकी जबरन शादी तय कर दी। शादी डेढ़ माह बाद थी और सभी परिवार वाले तैयारियों में लगे हुए थे।PunjabKesari

इसी दौरान उसने घटना को अंजाम दिया। जिन लोगों की युवक ने हत्या की है उनमें 3 साल की भांजी के साथ माता-पिता, दादी और बहन शामिल हैं। पुलिस अधिकारी एमपीएस परमार ने बताया की सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। यह भी छानबीन की जा रही है कि रिवाल्वर लाइसेंसी था या युवक किसी से मांग कर लाया था।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!