नौजवान की कुवैत में दिल का दौरा पड़ने से मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Tania pathak,Updated: 09 Jun, 2021 03:19 PM

young man dies of heart attack in kuwait

रोजगार के लिए कुवैत गए नौजवान गुरमीत कुमार (40) की मौत होने के परिजनों की तरफ से अंतिम संस्कार किया गया।

तपा मंडी (शाम,गर्ग): रोजगार के लिए कुवैत गए नौजवान गुरमीत कुमार (40) की मौत होने के परिजनों की तरफ से अंतिम संस्कार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरमीत कुमार कुवैत में किसी कंपनी में 6 महीने पहले काम करने के लिए गया था, वहां उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत होने के बाद उसकी मृतक देह उसके शहर लेकर आए।

मृतक गुरमीत कुमार के परिवारिक सदस्यों का कहना है कि वह लॉकडाउन से पहले कुवैत गया था परन्तु पिता की मौत होने के कारण वापिस आया था लेकिन इस दौरान लॉकडाउन हो गया।  परन्तु एक साल यहाँ रहने के बाद वह 6 महीने पहले ही कुवैत गया था। नौजवान की मौत की ख़बर सुनते ही पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा 2 बच्चों को छोड़कर गया है। इस तरह अचानक से पति की मौत के बाद परिवार की हालत और भी बदतर हो गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!