Bus Stand के पास खाली प्लॉट बना मौत का अड्डा! एक और युवक का मिला शव

Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 Nov, 2026 06:16 PM

young man died in empty plot near bus stand barnala

घटना की जानकारी मिलते ही जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान जसकरण सिंह संधू ने पुलिस को सूचित किया।

बरनाला(विवेक सिंधवानी, रवि): बरनाला के बस स्टैंड के नजदीक खाली पड़े प्लॉटों में नशे की समस्या किस तरह गंभीर रूप धारण कर रही है, इसका एक और दुखद उदाहरण उस समय सामने आया जब बस स्टैंड के सामने स्थित एक खाली प्लॉट में से युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ। इस घटना ने इलाके में दहशत और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। प्राथमिक चर्चा के दौरान मौत का कारण नशे की ओवरडोज होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के असली कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान जसकरण सिंह संधू ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों में इस बात को लेकर चिंता दिखाई दी कि शहर के अहम और भीड़भाड़ वाले इलाके में ऐसी घटनाओं का बार-बार होना प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

खाली प्लॉट बन रहे नशेड़ियों के सुरक्षित ठिकाने : अरुणप्रताप सिंह ढिल्लों

मौके पर पहुंचे यूथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुणप्रताप सिंह ढिल्लों ने कहा कि हालातों के मुताबिक युवक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही लगेगा, लेकिन इस खाली प्लॉट में से पहले भी युवकों के शव मिल चुके हैं और उनकी मौत भी नशे की ओवरडोज से होने की बात सामने आई थी। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि खाली पड़े प्लॉटों की सफाई और देखभाल न होने के कारण ये जगहें नशा करने वालों के अड्डे बनती जा रही हैं।

प्लॉटों की सफाई और निगरानी की जरूरत

नेताओं ने कहा कि ऐसी खाली जगहों की सफाई न होने और उन पर निगरानी की कमी के कारण नशा करने वाले व्यक्तियों को यहां इकट्ठा होने का मौका मिलता है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन द्वारा ऐसे प्लॉटों की सफाई करवाने के साथ-साथ इन जगहों पर निगरानी के पुख्ता प्रबंध किए जाएं ताकि ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

पुलिस द्वारा मामले की गहराई से जांच का आश्वासन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की हर पहलू से गहराई से जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है, जिस कारण शव को शिनाख्त और अगली कानूनी कार्रवाई के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटों के लिए रखवाया गया है। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान करने के साथ-साथ मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!