उम्र में 15 साल बड़ी विवाहिता से युवक के थे प्रेम संबंध, विवाह का दबाव बनाने पर कर ली आत्महत्या

Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 Nov, 2020 01:43 PM

young man commit suicide

जानकारी के अनुसार गुरविंदर सिंह अभी पढ़ाई कर रहा था और कई बार ट्यूबवैल लगाने का काम करने के लिए अपने रिश्तेदारों के साथ चला जाता.......

पटियाला(बलजिन्दर): पटियाला के नजदीकी गांव कल्लर भैनी में उम्र में 15 साल बड़ी महिला ने जब युवक पर विवाह का दबाव बनाया तो उसने आत्महत्या कर ली। मृतक गुरविंदर सिंह के पिता भोला सिंह ने बेबी निवासी गांव थेड़ी थाना अर्बन एस्टेट, पटियाला के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। 

जानकारी के अनुसार गुरविंदर सिंह अभी पढ़ाई कर रहा था और कई बार ट्यूबवैल लगाने का काम करने के लिए अपने रिश्तेदारों के साथ चला जाता था। करीब 2 साल पहले वह गांव थेड़ी गया, जहां उसकी मुलाकात बेबी से हुई। बेबी के घर उसका आना-जाना शुरू हो गया और इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। बेबी गुरविंदर पर विवाह करवाने का दबाव डालने लगी और एक दिन वह अपनी बेटी को साथ लेकर गुरविन्दर के गांव पहुंच गई। इसके बाद गुरविंदर ने नहर में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। गुरविंदर की लाश खनौरी से बरामद कर ली गई है और पुलिस ने इस मामले संबंधी कार्यवाही शुरू कर दी है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!