मानसा में महिला मरीज ने जीती कोरोना से जंग

Edited By Vatika,Updated: 15 May, 2020 03:05 PM

woman wins battle with corona

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन 1 और कोरोना संक्रमिक महिला की रिपोर्ट नैगेटिव आने पर उसे अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेजा गया।

मानसा (संदीप मित्तल) : सिविल अस्पताल में उपचाराधीन 1 और कोरोना संक्रमिक महिला की रिपोर्ट नैगेटिव आने पर उसे अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेजा गया। इसके साथ बुढलाडा में 12 कोरोना पॉजीटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले 94 व्यक्तियों के सैंपलों की रिपोर्ट में सभी नैगेटिव पाए गए हैं।

कोरोना सैंपल टीम के जिला इंचार्ज डा. रणजीत सिंह राय ने बताया कि मानसा जिले में अब तक 1,150 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं जिन में से 33 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है और इन में से 9 व्यक्तियों को कोरोना नैगेटिव आने पर सिविल अस्पताल में से छुट्टी दी गई है और इस समय पर सिविल अस्पताल मानसा में 24 कोरोना पॉजीटिव मरीजों का माहिर डाक्टरों की टीम की तरफ से इलाज चल रहा है। इस अवसर पर डा. पंकज गर्ग, बलवीर सिंह औलख, बलजीत सिंह सेठी सहित सेहत विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!