घर छोड़ प्रेमी के साथ फरार हुई मां, बेटे ने बीच सड़क घेर किया कुछ ऐसा कि उड़े होश

Edited By Kalash,Updated: 27 Nov, 2024 11:55 AM

woman eloped with lover

बाबू लगभग 6 महीने पहले मध्यप्रदेश से बाल बच्चेदार महिला को भगाकर लाया था, जिसे अपने साथ बठिंडा के मैहना चौक में रखा हुआ था।

बठिंडा : जिला पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने का दावा करते हुए एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने घटना संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 नवम्बर देर शाम मैहना चौक में बिजली का काम करने वाले निर्मल सिंह उर्फ बाबू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अभी फरार है।

जानकारी के अनुसार मृतक बाबू लगभग 6 महीने पहले मध्यप्रदेश से बाल बच्चेदार महिला को भगाकर लाया था, जिसे अपने साथ बठिंडा के मैहना चौक में रखा हुआ था। 18 नवम्बर की रात उक्त महिला का 19 वर्षीय बेटा अपने मामा के साथ बठिंडा पहुंचा और मां के प्रेमी की हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला के भाई अंग्रेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बेटा सरताज सिंह जिसने गोली चलाई थी अभी फरार है।

एस.पी. सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस मध्यप्रदेश में छापामारी कर रही है। चूंकि यह अंधा कत्ल था आरोपियों की पहचान मुश्किल थीं, जबकि थाना सदर व सी.आई.ए. पुलिस टीम ने आखिर इस कत्ल को ट्रेस कर लिया।

PunjabKesari

जांच में बात सामने आई कि मृतक निर्मल सिंह भी मध्य प्रदेश ग्वालियर का रहने वाला था। इससे पहले वह विदेश में था। सोशल मीडिया के जरिए वह उक्त शादीशुदा महिला के संपर्क में आया। वापस लौटने पर महिला के साथ उसकी नजदीकी बढ़ी और 6 महीने पहले महिला अपने पति व बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ बठिंडा रहने लगी। चूंकि वह बिजली का मैकेनिक था और एक दुकान पर काम करने लगा। महिला का बेटा व महिला का भाई पीछा करते हुए बठिंडा पहुंचे तो मामा-भांजा ने मिलकर पहले उनकी रेकी की, फिर एक देसी पिस्तौल मध्य प्रदेश से खरीदा गया और उक्त घटना को अंजाम दिया। महिला का भाई अंग्रेज सिंह मोटरसाइकिल चला रहा था, जबकि उसके पीछे 19 वर्षीय लड़का सरताज बैठा था, जिसने चार गोलियां मारकर एक्टिवा सवार निर्मल सिंह की हत्या कर दी और भागने में सफल हो गए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!