दुकान में लटकती मिली महिला की लाश, लोगों में दहशत का माहौल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 29 Oct, 2020 01:25 PM

woman commit suicide

मौके पर पहुंचे एस.आई. गुरदीप सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान हरप्रीत कौर पुत्री बलदेव सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि.......

मोगा(विपन): मोगा के बुकन वाला रोड पर स्थित एक दुकान में तलाकशुदा महिला की पंखे से लटकती हुई लाश मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है। इसे लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस संबंधी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

मौके पर पहुंचे एस.आई. गुरदीप सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान हरप्रीत कौर पुत्री बलदेव सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतका का विवाह तीन साल पहले जगराओं के रहने वाले सुक्खा नाम के युवक के साथ हुआ था। आपस में झगड़े होने के कारण दोनों का पंचायत में तलाक हुआ था। तलाक के बाद वह काफी परेशान रहती थी। इसी परेशानी के चलते गत रात उसने अपनी दुकान में जाकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!