कपूरथला में माता भद्रकाली मंदिर के बाहर महिला की बेरहमी से मारपीट! वीडियो वायरल

Edited By Kalash,Updated: 13 Aug, 2026 04:55 PM

woman beaten

कपूरथला के मशहूर माता भद्रकाली मंदिर के बाहर एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है।

कपूरथला (गुरप्रीत): कपूरथला के मशहूर माता भद्रकाली मंदिर के बाहर एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके के लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कपूरथला पुलिस हरकत में आई और बड़ी कार्रवाई की।

PunjabKesari

डी.एस.पी. कपूरथला शीतल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति एक महिला के चेहरे पर बार-बार चप्पलों से वार करता दिख रहा है। यह घटना माता भद्रकाली मंदिर के बाहर हुई बताई जा रही है, जहां पीड़ित महिला भीख मांगने आती थी।

PunjabKesari

सूत्रों के मुताबिक घटना से पहले महिला और मंदिर के सामने स्थित एक दुकानदार की पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बाद में जब दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी से घटना के बारे में पूछा और फिर महिला को पीटना शुरू कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अधिकारियों का कहना है कि कानून अपने तरीके से काम करेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!