Edited By Vaneet,Updated: 30 Jun, 2020 03:23 PM
थाना रामा मंडी के अंतर्गत आते अजीत नगर में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। ....
जालंधर(मृदुल): थाना रामा मंडी के अंतर्गत आते अजीत नगर में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। कारण उसकी पत्नी का किसी और से संबंध होना और सास व साले द्वारा उसकी पत्नी से बात न करवाना बताया जा रहा है। हालांकि मामले को लेकर पुलिस पुख्ता जांच कर रही है।
एस.एच.ओ. सुलक्खन सिंह ने बताया कि मृतक से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने लिखा है कि उसकी पत्नी का विक्की नामक शख्स से अफेयर चल रहा है और वह उसी चक्कर में पिछले अढ़ाई साल से उससे अलग रह रही है। जब वह अपनी पत्नी के बारे जब भी उसकी सास और साले से पूछता है तो वे उसके बारे कुछ नहीं बताते और न ही बात करवाते हैं। उलटा फोन काट देते हैं। मृतक के भाई के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करजांच शुरू कर दी है। एस.एच.ओ. ने बताया कि अजीत नगर में एक किराए के मकान में रहते अश्विनी कुमार (मृतक) की पत्नी अढ़ाई साल पहले गुस्से होकर मायके चली गई थी।
उसके 2 बच्चे भी हैं जोकि उसने किसी अन्य रिश्तेदार के घर पर रखे हुए हैं जिसको लेकर मृतक परेशान था। वह जहरीला पदार्थ निगलने के बाद उल्टियां कर रहा था। पास में रहते उसके भाई के बेटे ने बताया तो अश्विनी कुमार को अस्पताल लेकर गए जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।