कनाडा ले जाने का झांसा देकर युवती खुद चली गई विदेश, पति को ले जाने से किया इंकार

Edited By Mohit,Updated: 31 Oct, 2020 09:37 PM

wife fraud case in ferozepur

युवक को कनाडा ले जाने का झांसा देकर उससे शादी करवा खुद वहां बसने के बाद उसे ले..............

फिरोजपुर (मल्होत्रा): युवक को कनाडा ले जाने का झांसा देकर उससे शादी करवा खुद वहां बसने के बाद उसे ले जाने से इंकार करने वाली युवती, उसके बाप एवं भाई के खिलाफ पुलिस ने जांच के बाद पर्चा दर्ज किया है। ए.एस.आई. बलजिंद्र सिंह ने बताया कि गांव मिश्रीवाला निवासी गोबिंद सिंह ने जून माह में शिकायत दे बताया था कि करनैल सिंह गांव काऊके जिला लुधियाना ने उसे इस झांसे में ले लिया कि वह अपनी आईलेट्स पास बेटी सुमनदीप की शादी उससे करवा कर उसे कनाडा भेज देगा।

शिकायतकर्त्ता अनुसार उसने करनैल सिंह व उसके बेटे गुरविंद्र सिंह की बातों में फंसकर करीब 27 लाख रुपए खर्च कर शादी के बाद सुमनदीप कौर को कनाडा भिजवा दिया लेकिन वहां जाने के बाद वह उसे साथ ले जाने से मुकर गई। ए.एस.आई. अनुसार शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने पर तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का पर्चा दर्ज कर लिया गया है ओर अगली कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!