Edited By Vatika,Updated: 25 Jul, 2020 05:07 PM
पंजाब में सितम्बर माह में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर ब्यूरोक्रेसी में अभी से
जालंधर (राकेश, सोमनाथ): पंजाब में सितम्बर माह में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर ब्यूरोक्रेसी में अभी से लॉबिंबग शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार 1985 बैच के आई.ए.एस. सतीश चंद्रा, जिनके पास चीफ सैक्रेटरी, होम अफेयर एंड जस्टिस के पद हैं, 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
मुख्य सचिव के बाद दूसरा महत्वपूर्ण पद होम सैक्रेटरी का माना जाता है और सतीश चंद्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद अगला होम सैक्रेटरी कौन बनेगा, इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। नए होम सैक्रेटरी की नियुक्ति के बाद संभवत: पुलिस प्रशासन में भी बड़े स्तर पर फेरबदल होने की संभावना जताई जा रही है, जिसके मद्देनजर अभी से लॉबिंग शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक सतीश चंद्रा के रिटायर होने के बाद जिन अफसरों के नाम होम सैक्रेटरी पद हेतु लिए जा रहे हैं, उनमें मुख्य रूप से आई.ए.एस. विश्वजीत खन्ना, आई.ए.एस. संजय कुमार, आई.ए.एस. कृपा शंकर सरोज, आई.ए.एस. अनिरुद्ध तिवारी के नामों की चर्चा जोरों पर है।
संजय कुमार (आई.ए.एस.)
बैच |
1988 |
सेवानिवृत्ति |
28 फरवरी, 2022 |
वर्तमान पद |
अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्थानीय सरकार |
विश्वजीत खन्ना (आई.ए.एस.)
बैच |
1987 |
सेवानिवृत्ति |
30 जून, 2021 |
वर्तमान पद |
अतिरिक्त मुख्य सचिव- कम-वित्तीय आयुक्त, राजस्व और पुनर्वास |
कृपा शंकर सरोज (आई.ए.एस.)
बैच |
1988 |
सेवानिवृत्ति |
31 मार्च, 2023 |
वर्तमान पद |
अतिरिक्त मुख्य सचिव, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव, एन.आर.आई. मामले
|
अनिरुद्ध तिवारी (आई.ए.एस.)
बैच |
1990 |
सेवानिवृत्ति |
30 अप्रैल, 2022 |
वर्तमान पद |
अतिरिक्त मुख्य सचिव- सह-वित्तीय आयुक्त, विकास और अतिरिक्त मुख्य सचिव, खाद्य प्रसंस्करण तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव, बागवानी के अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव, बिजली। इसके अलावा अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड, अतिरिक्त मुख्य सचिव, नव और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत। |