... जब केजरीवाल ने अवैध कब्जे हटाने पर पंचायत मंत्री धालीवाल की तारीफ

Edited By Vatika,Updated: 16 Jun, 2022 09:18 AM

when kejriwal praised panchayat minister dhaliwal

पंजाब सरकार की तरफ से  पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए सरकारी बस सेवा शुरू कर दी गई है

जालंधरः  पंजाब सरकार की तरफ से  पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए सरकारी बस सेवा शुरू कर दी गई है। बुधवार को जालंधर में हुए समागम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल समेत सरकार के सारे नुमाइंदे हाजिर हुए। 

इस दौरान ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल की अगुवाई में हो रही जमीनें छुड़वाने की कार्रवाई की तारीफ करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पिछले समय में सरकार ने साढ़े 5 हजार एकड़ जमीनों के कब्जे छुड़वाए, यदि दूसरी सरकार होती तो वह कब्जे खाली करवा कर खुद कब्जे कर लेती और कहती कि कब्जा करने की अब हमारी बारी है। 
 
उन्होंने कहा कि सरकार की जमीनें जनता की सहूलियत के लिए इस्तेमाल होंगी, इसके चलते आने वाले समय में कब्जा की गई जमीनों का भी कब्जा छुड़वाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों व मंत्री को बिना डरे काम करने को कहा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!