Edited By Kalash,Updated: 15 May, 2022 10:19 AM

अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में गर्म हवाएं चलने से सामान्य से अधिक तापमान रहने के हालात बने हुए
लुधियाना (सलूजा): अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में गर्म हवाएं चलने से सामान्य से अधिक तापमान रहने के हालात बने हुए हैं।
मौसम विभाग चंडीगढ़ ने बताया कि मौजूदा समय में अधिकतम तापमान दोनों ही राज्यों में सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। इसके साथ ही यह भी संभावना व्यक्त की गई है कि ताजा पश्चिमी चक्रवात आने से 16 व 17 मई को चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से गरज व चमक के साथ धूल भरी आंधी चलने के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here