War on Drugs : पुलिस की कड़ी कार्रवाई, कुख्यात नशा तस्कर के घर पर चला पीला पंजा

Edited By VANSH Sharma,Updated: 01 Jun, 2025 07:29 PM

war on drugs

पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रही 'युद्ध नशों के विरुद्ध' मुहिम के तहत आज एक कड़ी कार्रवाई की है।

पटियाला (बलजिंदर) : पटियाला पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रही 'युद्ध नशों के विरुद्ध' मुहिम के तहत आज एक कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पटियाला जिले के गांव शेरमाजरा में एक कुख्यात नशा तस्कर द्वारा पंचायती जमीन पर बनाए गए अवैध मकान को पीला पंजा चला कर गिरा दिया।

इस मुहिम की अगुवाई करते हुए एस.एस.पी. वरुण शर्मा ने साफ कहा कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की इस मुहिम के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डी.जी.पी. गौरव यादव के निर्देशों के अनुसार, नशा तस्करी में लगे लोगों को सख्त संदेश दिया जा रहा है या तो नशे का धंधा छोड़ दो या पंजाब छोड़ दो।

PunjabKesari

एस.एस.पी. वरुण शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पटियाला पुलिस ने आज गांव शेरमाजरा के कुख्यात तस्कर रजिंदर सिंह राठा, पुत्र रीठा सिंह, के खिलाफ कार्रवाई की है। रजिंदर सिंह पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत आधा दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। उसने खसरा नंबर 127 पर पंचायती जमीन पर अवैध रूप से मकान बना लिया था, जिसे अब गिरा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि गांव की पंचायत ने ग्राम पंचायत राज एक्ट 1994 की धारा 34 के तहत प्रस्ताव पास करके यह अवैध कब्जा हटवाने का फैसला लिया था। बी.डी.पी.ओ. पटियाला ने इस कार्रवाई के लिए पुलिस से मदद मांगी थी। एस.एस.पी. ने कहा कि पुलिस का मकसद साफ है। नशा तस्करों को कड़ा संदेश देना कि वे यह गलत धंधा छोड़ दें और अच्छा जीवन अपनाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि शेरमाजरा गांव, जो कभी नशे की गिरफ्त में था, वहां अब तक 10 केस दर्ज किए जा चुके हैं और अब किसी नशा तस्कर की कोई मौजूदगी नहीं है। गांव के लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की जमकर सराहना की। इस मौके पर एस.पी. सिटी वैभव चौधरी, डी.एस.पी. जी.एस. सिकंदर, थाना पसियाना के एस.एच.ओ. अजय परोचा और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!