विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा ए.एस.आई., इस मामले में मांगी थी रिश्वत

Edited By Urmila,Updated: 31 Mar, 2023 08:45 PM

vigilance caught asi red handed demanded bribe in this case

विजिलैंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त पुलिस अधिकारी को राजू कॉलोनी, टिब्बा रोड, लुधियाना शहर निवासी डॉ. अरुण बहल की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

लुधियाना (गहलोत): पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को थाना टिब्बा, लुधियाना शहर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) बलविंदर सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलैंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त पुलिस अधिकारी को राजू कॉलोनी, टिब्बा रोड, लुधियाना शहर निवासी डॉ. अरुण बहल की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) से संपर्क किया और आरोप लगाया है कि उक्त पुलिस अधिकारी ने उसके खिलाफ दर्ज एक पुलिस मामले में जमानत दिलाने में मदद करने के लिए 10,000 रुपए की रिश्वत की मांग की है। प्रवक्ता ने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा लुधियाना रेंज की विजिलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया और दो आधिकारिक गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए आरोपी पुलिस अधिकारी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में आरोपी ए.एस.आई. के खिलाफ विजिलेस थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!