क्या वरिंदर घुम्मन कभी बनना चाहते थे क्रिकेटर? जानें उनकी जिंदगी के अनकहे पहलू

Edited By Urmila,Updated: 10 Oct, 2025 11:40 AM

varinder ghuman

देश के जाने-माने वेजिटेरियन बॉडी बिल्डर, अभिनेता और मिस्टर इंडिया 2009 वरिंदर घुम्मन का निधन हो गया है।

जालंधर : देश के जाने-माने वेजिटेरियन बॉडी बिल्डर, अभिनेता और मिस्टर इंडिया 2009 वरिंदर घुम्मन का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान उन्हें दो बार हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई। वरिंदर घुम्मन को 'हीमैन ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता था। 6.2 फीट लंबाई और 140 किलो वजन के साथ उनकी कद-काठी बेहद प्रभावशाली थी। उन्होंने न केवल बॉडी बिल्डिंग में देश का नाम रोशन किया, बल्कि फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई।

वहीं वरिंदर घुम्मन की प्रमुख उपलब्धियां बारे बताएं तो उन्होंने 2005 में मिस्टर जालंधर और मिस्टर पंजाब का खिताब जीता। 2009 में बने मिस्टर इंडिया, 2010 में मिस्टर एशिया प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे। बॉलीवुड की 'टाइगर 3' फिल्म में सलमान खान के साथ नजर आए। कई पंजाबी फिल्मों और धार्मिक नाटकों में निभाए दमदार किरदार, जिनमें हनुमान और भीम का रोल भी शामिल है।

वहीं बताया जा रहा है कि घुम्मन ने क्रिकेटर बनने की ठानी। स्कूल टीम में बतौर फास्ट बॉलर खेलने लगे। पिता नहीं चाहते थे कि वह क्रिकेटर बने इसलिए उन्होंने घुम्मन को एथलेटिक में भेज दिया, ताकि वो पुलिस में भर्ती हो सके लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। घुम्मन न तो क्रिकेटर बने और न ही एथलीट। वो बॉडी बिल्डिंग की तरफ गए और इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम रोशन कर दिया।

उनकी खास बातें:

पूरी तरह वेजिटेरियन होते हुए भी इंटरनेशनल लेवल की बॉडी बनाई
उनके शरीर पर दो खास टैटू थे – दाएं हाथ पर सांप और बाएं हाथ की उंगली पर ॐ (ओंकार)
जीत के बाद वो अक्सर इन टैटूज को खास अंदाज में दिखाते थे
कारों और बाइक्स का शौक था – उनके पास रेंज रोवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर, शेवरले क्रूज, वरना और हार्ले डेविडसन जैसी गाड़ियां थीं
डेयरी फार्मिंग को भी अपनाया, साथ ही मुंबई से डांस और एक्टिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली

परिवार में पत्नी, एक बेटी और दो बेटे हैं। पिता भूपेंद्र सिंह, पंजाब पुलिस से ASI के पद से रिटायर्ड हैं। माता का निधन 2009 में हो गया था।  पिता कबड्डी खिलाड़ी और दादा हॉकी प्लेयर रहे हैं। वरिंदर घुम्मन का जन्म 28 दिसंबर 1982, तलवंडी, जिला गुरदासपुर में हुआ था। परिवार बाद में जालंधर शिफ्ट हो गया। लायलपुर खालसा कॉलेज, जालंधर से MBA, बाद में एक्टिंग और डांस का कोर्स मुंबई से किया। वरिंदर घुम्मन का यूं अचानक जाना फिल्म और फिटनेस जगत के लिए बड़ी क्षति है। उनका संघर्ष, समर्पण और जीवनशैली आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!