Edited By VANSH Sharma,Updated: 05 Aug, 2025 09:06 PM

पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।
लुधियाना (हितेश): पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरकार इस पॉलिसी के ज़रिए किसानों से ज़बरदस्ती ज़मीन लेना चाहती है।
बिट्टू ने दावा किया कि पंजाब में हजारों एकड़ उपजाऊ ज़मीन इस योजना के तहत छीनी जा रही है, जबकि किसान इस नीति का खुलकर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अब पुलिस के ज़रिए ज़मीन मालिकों पर दबाव बना रही है कि वे अपनी ज़मीन देने के लिए सहमति दें।
उन्होंने बताया कि लुधियाना में कई सीनियर पुलिस अधिकारी ज़मीन मालिकों को ऑफिस में बुलाकर बैठा रहे हैं और उन्हें धमकाया जा रहा है। जिन लोगों ने ज़मीन देने से इनकार किया, उन्हें पुलिस केस में फँसाने की धमकी दी जा रही है।
बिट्टू ने कहा कि पंजाब में किसानों और आम लोगों के साथ ऐसा बर्ताव बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में किसान और जनता मिलकर आम आदमी पार्टी की सरकार के ख़िलाफ़ आंदोलन तेज़ करेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here