मोगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 महिलाएं करोड़ों की हैरोइन सहित काबू

Edited By Mohit,Updated: 20 Oct, 2019 05:22 PM

two women arrested with heroin

मोगा पुलिस द्वारा हैरोइन तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को उस समय सफलता मिली जब एस.टी.एफ. मोगा ने दो महिला तस्कर जो ननद-भरजाई है को काबू करके 400 ग्राम हैरोइन बरामद की।

मोगा (आजाद): मोगा पुलिस द्वारा हैरोइन तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को उस समय सफलता मिली जब एस.टी.एफ. मोगा ने दो महिला तस्कर जो ननद-भरजाई है को काबू करके 400 ग्राम हैरोइन बरामद की। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 करोड़ रुपए के करीब बताई जा रही है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.टी.एफ. मोगा के प्रभारी थानेदार जसविन्द्र सिंह ने बताया कि जब वह पुलिस पार्टी के साथ थाना फतेहगढ़ पंजतूर के अंर्तगत पड़ते इलाके में गश्त कर रहे थे तो उन्हें गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि दो महिलाएं जोगिन्द्र कौर उर्फ पम्मी निवासी गांव वाहड़ा काली रोंद (मखु) अपनी ननद जसविन्द्र कौर उर्फ रानी निवासी गांव मियानी (होशियारपुर) हैरोइन की भारी खेप लेकर जा रही है। जिस पर हमने इलाके में नाकाबंदी कर उक्त दोनो महिलाओं को रोका। जब महिला पुलिस मुलाजिम ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 400 ग्रांम हैरोइन बरामद की गई। पुलिस पार्टी ने उक्त दोनो महिलाओं को तुरंत हैरोइन सहित अपनी हिरासत में ले लिया। 

थानेदार जसविन्द्र सिंह ने कहा कि पूछताछ करने पर उक्त महिलाओं ने बताया कि वह हैरोइन निशान सिंह उर्फ सत्ता निवासी गांव दौलेवाला से लेकर आई है। इस संबंध में दोनो महिलाओ सहित तीनो के खिलाफ थाना फतेहगढ़ पंजतूर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कथित आरोपी महिलाओं को पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया गया। अदालत द्वारा उक्त दोनो का एक दिन का पुलिस रिमांड दिया गया। उन्होंने कहा कि निशान सिंह उर्फ सत्ता को काबू करने के लिए छापामारी की जा रही है। जिस के जल्दी काबू आ जाने की संभावना है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!