खन्ना पुलिस की बड़ी कामयाबी: लूटपाट गिरोह के 2 सदस्य काबू

Edited By Kalash,Updated: 22 Apr, 2026 02:51 PM

two members of robbery gang arrest

लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान काबू कर उनके कब्जे से एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल, एक देसी पिस्तौल (.315 बोर) और दो जिंदा कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की है।

खन्ना (विनायक): खन्ना थाना सदर पुलिस द्वारा मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार की अगुवाई में समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान काबू कर उनके कब्जे से एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल, एक देसी पिस्तौल (.315 बोर) और दो जिंदा कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की है। बाद में आरोपियों की पहचान दीपक शाह पुत्र सीता राम निवासी मोहल्ला धर्मपुरा बैक साइड, खालसा पेट्रोल पंप खन्ना और प्रेम नाथ पुत्र धर्मराज चौहान निवासी नजदीक भूतों वाला गुरुद्वारा खन्ना, जिला लुधियाना के रूप में हुई है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए डीएसपी खन्ना श्री विनोद कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस पंजाब गौरव यादव और डीआईजी लुधियाना रेंज सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत, सीनियर कप्तान पुलिस खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया की रहनुमाई में की गई है। इस दौरान कप्तान पुलिस (इन्वेस्टिगेशन) पवनजीत चौधरी की अगुवाई में डीएसपी विनोद कुमार और डीएसपी (डी) मोहित कुमार सिंगला समेत थाना सदर खन्ना के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।

डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल को एएसआई करमजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सूआ पुली माजरी (रसूलड़ा) के पास एक मुखबिर ने सूचना दी कि दो व्यक्ति चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए चोरीशुदा मोटरसाइकिल पर आ रहे हैं और उनके पास हथियार भी मौजूद है।

पुलिस द्वारा तुरंत नाकाबंदी कर दोनों संदिग्धों को काबू कर लिया गया। बाद में गिरफ्तार आरोपियों दीपक शाह और प्रेम नाथ से की गई प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी लंबे समय से खन्ना, दोराहा, समराला समेत लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब के कई इलाकों में चोरी और लूट-खोह की वारदातों को अंजाम देते आ रहे थे तथा हथियार दिखाकर दुकानदारों और बुजुर्गों को डरा-धमकाकर नकदी और मोबाइल फोन लूटते थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले भी थाना सिटी-1, सिटी-2 और सदर खन्ना में कई मामले दर्ज हैं। इन आरोपियों ने एक मोटरसाइकिल नंबर एमएच-31-बीजे-9043 भी साहनेवाल इलाके से छीनी थी, जिसकी बरामदगी हो चुकी है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 102 दिनांक 19.04.2026 के तहत धारा 309(4), 111(2) बीएनएस और 25, 54, 59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि और बड़े खुलासे किए जा सकें। खन्ना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में आपराधिक तत्वों के खिलाफ यह मुहिम आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!