दो लड़कियों ने आपस में रचाई शादी, सोशल मीडिया पर Viral वीडियो देख परिवार को चला पता

Edited By Tania pathak,Updated: 19 Jul, 2021 01:46 PM

two girls got married among themselves

जगराओं के गांव सवद्दी में उस समय हंगामा हो गया जब गांव की ही दो लड़कियों ने आपस में शादी रचा ली। इन दोनों लड़कियों की शादी के बारे में परिवार को बिलकुल भी भनक ततक नहीं थी...

जगराओं (राज बब्बर): जगराओं के गांव सवद्दी में उस समय हंगामा हो गया जब गांव की ही दो लड़कियों ने आपस में शादी रचा ली। इन दोनों लड़कियों की शादी के बारे में परिवार को बिलकुल भी भनक ततक नहीं थी। उन लोगों को तब पता चला जब दोनों लड़कियों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वायरल वीडियो में दोनों लड़कियां एक-दूसरे को वरमाला पहनाती नजर आई। इतना ही नहीं एक लड़की ने दूसरे की मांग में सिन्दूर भी भरा, वीडियो में दो लोग और शामिल थे। 

PunjabKesari

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गांव वालों की तरफ से उनकी इस हरकत का सख्त विरोध किया गया। इतना ही नहीं परिवार वालों ने भी लड़कियों को अपनाने से साफ़ इंकार कर दिया। उन्होंने साफ़ कहा कि दोनों परिवार उक्त लड़कियों को बेदखल करते है। इस बारे में गांव के सरपंच ने कहा कि इससे आसपास का माहौल खराब होता है। ऐसे में वो लड़कियों को इस गांव में बिलकुल भी नहीं रहने देंगे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!