सरकार की सरपरस्ती से बेखौफ चल रहा ट्रांसपोर्ट माफिया : भगवंत मान

Edited By Vatika,Updated: 09 Mar, 2019 09:25 AM

transport mafia

पंजाब सरकार और कांग्रेसी नेताओं की मिलीभगत से चल रहे ट्रांसपोर्ट माफिया द्वारा राज्य के खजाने को पहुंचाए जा रहे नुक्सान को आम आदमी पार्टी ने लोगों के साथ धोखा करार दिया है।

चंडीगढ़(रमनजीत): पंजाब सरकार और कांग्रेसी नेताओं की मिलीभगत से चल रहे ट्रांसपोर्ट माफिया द्वारा राज्य के खजाने को पहुंचाए जा रहे नुक्सान को आम आदमी पार्टी ने लोगों के साथ धोखा करार दिया है।

आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान भगवंत मान ने कहा कि शराब और रेत माफिया की तरह राज्य में ट्रांसपोर्ट माफिया भी बेखौफ चल रहा है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सरकार और कांग्रेसी नेता राज्य के ट्रांसपोर्ट माफिया को सरपरस्ती दे रहे हैं। बादल परिवार और कैप्टन अमरेंद्र की मिलीभगत होने के बारे में मान ने कहा कि कांग्रेस सरकार में भी बादल अपनी काली कमाई की मदद से ट्रांसपोर्ट माफिया को और मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बादल परिवार ट्रांसपोर्ट माफिया का सबसे बड़ा सरगना है। उन्होंने कहा कि बादलों के डर के कारण ही छोटे ट्रांसपोर्टर या तो बिजनैस छोड़ रहे हैं या उनको बादलों के साथ मिलकर काम करना पड़ रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!