पंजाब पुलिस में 9 सीनियर अफसरों को नई जिम्मेदारियां, गुरप्रीत सिंह भुल्लर को C.P. जालंधर लगाया

Edited By somnath,Updated: 27 Sep, 2018 03:26 PM

transfer of punjab police

पंजाब सरकार की तरफ से आज पंजाब पुलिस में 9 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई जिम्मेदारियों के तहत आई.पी.एस.(एस.पी.एस.) गुरप्रीत सिंह भुल्लर को जालंधर का पुलिस कमिश्नर लगाया गया है, जबकि पुलिस कमिश्रर पी.के. सिन्हा को नई जिम्मेदारी के...

जालंधर: पंजाब सरकार की तरफ से आज पंजाब पुलिस में 9 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई जिम्मेदारियों के तहत आई.पी.एस.(एस.पी.एस.) गुरप्रीत सिंह भुल्लर को जालंधर का पुलिस कमिश्नर लगाया गया है, जबकि पुलिस कमिश्रर पी.के. सिन्हा को नई जिम्मेदारी के बार में अभी बाद में पता चलेगा।

इसके अतिरिक्त बाबू लाल मीना को डी.आई.जी. विजीलैंस, बलजोत सिंह राठौर को डी.आई.जी. जी.आर.पी., हरदयाल सिंह मान को डी.आई.जी. क्राइम, हरबाज सिंह को डी.आई.जी. ट्रैफिक, गुरप्रीत सिंह तूर को डी.आई.जी. इंटैलीजैंस, सुरजीत सिंह आई.पी.एस. को डी.आई.जी. लॉ एंड आर्डर, गुरप्रीत सिंह आई.पी.एस. को डी.आई.जी. आई.आर.बी. और पवन कुमार आई.पी.एस. को डी.आई.जी. ट्रेङ्क्षनग जालंधर लगाया गया है। 

PunjabKesari

इनके अतिरिक्त बलजोत सिंह राठौर, हरदयाल सिंह मान, हरबाज सिंह गुरप्रीत सिंह तूर, सुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह गिल और पवन कुमार भी पी.पी.एस. से प्रमोट होकर आई.पी.एस. बने हैं जिन्हें नई जिम्मेदारियों सौंपी गई हैं। आई.पी.एस. गुरप्रीत सिंह भुल्लर सैकंड स्टेट रिक्यूटिड कैडर के आई.पी.एस. हैं, जिन्हें पी.पी.एस. से प्रमोट कर आई.पी.एस. बनाया गया है। इससे पहले पी.पी.एस. से प्रमोट होकर आई.पी.एस. बने युरिंद्र सिंह हेयर भी जालंधर में पुलिस कमिश्रर रह चुके हैं।  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!