Edited By Sunita sarangal,Updated: 18 May, 2021 05:17 PM
पंजाब सरकार ने दो डी.एस.पी. अधिकारियों के ट्रांसफर और पॉस्टिंग के तुरंत प्रभाव से ऑर्डर जारी किए हैं।
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने दो डी.एस.पी. अधिकारियों के ट्रांसफर और पॉस्टिंग के तुरंत प्रभाव से ऑर्डर जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार पटियाला के कमांड सैंटर के डी.एस.पी. गुरइंदर सिंह को डी.एस.पी. काउंटर इंटेलिजेंस पटियाला के तौर पर नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति डी.एस.पी. प्रितपाल सिंह की जगह पर की गई है। वहीं जगदीश कुमार डी.एस.पी. इंटेलिजेंस विंग को स्पेशल क्राइम फिरोजपुर में नियुक्त किया गया है। इन दोनों डी.एस.पी. के ट्रांसफर और पॉस्टिंग के आदेश को तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here