घंटों की देरी से चल रही ट्रेनें, भीषण गर्मी में यात्री परेशान

Edited By Kalash,Updated: 03 May, 2025 11:10 AM

trains running late passengers trouble

जहां एक तरफ लंबे रूट की ट्रेनें लेट हो रही हैं, वहीं 1-2 घंटे की दूरी से आने वाली ट्रेनें भी यात्रियों को लंबा इंतजार करवा रही है जोकि यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है।

जालंधर (पुनीत): जहां एक तरफ लंबे रूट की ट्रेनें लेट हो रही हैं, वहीं 1-2 घंटे की दूरी से आने वाली ट्रेनें भी यात्रियों को लंबा इंतजार करवा रही है जोकि यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। दिल्ली-पठानकोट, स्वराज सहित विभिन्न ट्रेनें 2 से 5 घंटे तक लेट रही, जबकि अमृतसर से बनकर चलने वाली 12408 कर्मभूमि एक्सप्रैस जालंधर के अपने निधार्रित समय सुबह साढ़े 10 से 6 घंटे लेट रहते हुए शाम 4.34 पर सिटी स्टेशन पर पहुंची। वहीं, अमरनाथ एक्सप्रैस 15653 करीब 6 घंटे की देरी के साथ दोपहर 2.41 पर कैंट स्टेशन पर पहुंची।

अति महत्वपूर्ण ट्रेनों में शामिल स्वर्ण शताब्दी 12029 दिल्ली से आते समय लेट रही और जालंधर के अपने निर्धारित समय 12.06 से 1 घंटा लेट रहते हुए 1.10 के बाद सिटी स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह दिलव्ली से आने वाली शान-ए-पंजाब 12497 अपने तय समय 12.50 से डेढ़ घंटा लेट रहते हुए ढाई बजे के करीब सिटी स्टेशन पहुंची। वहीं, 22429 दिल्ली पठानकोट एक्सप्रैस 2 घंटे से अधिक की देरी के साथ शाम सवा 4 बजे जालंधर पहुंची।

माता वैष्णों देवी जाने वाली 12471 स्वराज एक्सप्रैस करीब 2 घंटे लेट रहते हुए कैंट स्टेशन पर पहुंची। कठिहार एक्सप्रैस 15707 अपने निधार्रित समय सुबह 10.30 से साढ़े 5 घंटे लेट रहते हुए शाम 4 बजे के बाद स्टेशन पहुंची। 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रैस सवा 3 घंटे की देरी के साथ जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंची। आगरा होशियारपुर एक्सप्रैस 11905 करीब पौना घंटा लेट रही। कोलम से चलकर अमृतसर जाने वाली 12483 अपने निधार्रित समय 11.50 से 1 घंटा लेट रहते हुए 1 बजे के करीब सिटी स्टेशन पर पहुंची। लोकल ट्रेनों में शामिल 64551 लुधियाना-छिहाटा जालंधर के तय समय पौन 10 से 1 घंटा लेट रहते हुए 10.50 पर स्टेशन पहुंची।

भारी रश के चलते समय पर कन्फर्म करवाए टिकटें

वहीं, स्टेशन पर भारी रश देखने को मिल रहा है जो ट्रेनों में रश का संकेत दे रहा है। विभिन्न ट्रेनों में 5-7 वेटिंग वाली टिकटें कन्फर्म हो पाना मुश्किल हो रहा है। इन दिनों ट्रेनों में यात्री संख्या में भारी इजाफा होता है, इसलिए यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को अपनी टिकटों को पहले ही बुक करवा लेना चाहिए ताकि अंतिम समय में टिकटों को लेकर परेशानी पेश न आए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Kolkata Knight Riders

Rajasthan Royals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!